फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, दो सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते रात के समय ददाहू-हरिपुरधार सड़क दनोई और खड़कोली के पास बंद हो गई थी। इसे शनिवार सुबह आवाजाही के लिए खोला गया। खड़कोली के समीप भूस्खलन का खतरा जारी है। इसके अलावा पांवटा-चौपाल सड़क भी जामली में कुछ समय के लिए बंद रही। ऐसे में सड़क के दोनों ओर कई वाहन जाम में फंसे रहे। बारिश के चलते जिले की कई सड़कों पर भूस्खलन का खतरा मंडराया हुआ है। उधर, सतौन इलाके में चौकी मृगवाल स्कूल के भीतर की छत से भारी मात्रा में प्लास्टर गिर गया। इससे स्कूल में बैंच भी टूट गए। गनीमत रही कि सुबह के समय कक्षा में कोई बच्चा नहीं था। पिछले कई घंटों से जारी बारिश के चलते फिर नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कों पर मलबे के साथ-साथ पत्थर गिरने से हादसे का भी अंदेशा बना हुआ है। उधर, बस अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि सुबह के समय रेणुका-संगड़ाह सड़क दनोई और खड़कोली के समीप बंद हो गई थी। रात को बंद हुई सड़क को सुबह खोल दिया गया, जबकि चौपाल सड़क भी कुछ घंटे बंद रही।
विज्ञापन

मक्की की फसल खराब होने के आसार
बीती रात से जारी भारी बारिश के कहर से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। जिले के ऊपरी क्षेत्रों सैनधार, धारटीधार व गिरिपार के कुछ क्षेत्रों में अभी मक्की की तुड़ाई का कार्य चल रहा है। ऐन वक्त पर बारिश होने से मक्की की फसल खेतों में खराब होने लगी है। इसके अलावा नकदी फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद मानी जा रही है। अदरक, टमाटर, मूली, आलू आदि फसलों के लिए बारिश संजीवनी का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें