फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन-कुम्मारहट्टी एनएच दो घंटे अवरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुम्हारहट्टी नेशनल हाईवे पर सादनाघाट के समीप बड़े-बड़े पत्थर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। वीरवार सुबह करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। दो घंटे बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई, जबकि बड़े वाहनों के लिए सड़क बहाल करने को तीन घंटे का समय लगा। 13 जुलाई को सादनाघाट में भूस्खलन से करीब 12 घंटे तक यातायात बंद रहा था। सैकड़ों गाड़ियों सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम की कई बसें यहां फंस गईं। वीरवार सुबह भी यही हालात बने। करीब सात बजे सादनाघाट के पास एनएच बंद हो गया। हालांकि, एनएच विभाग ने चुस्ती दिखाते हुए इसे करीब दो घंटे में बहाल कर दिया। नेशनल हाईवे नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि नाहन-कुम्हारहट्टी नेशनल हाईवे नैना टिक्कर के समीप सादना घाट में भू-स्खलन और बड़े-बड़े पत्थर आने से बाधित हो रहा है। इसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गईं। दो घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें