फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह खड्डों के तटीयकरण पर खर्च होंगे 47 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन विधानसभा क्षेत्र की छह खड्डों नींबूखाला, देववाला खाला, हरिपुरखोल खाला, भगतावाला खाला, झील खाला व लोहगढ़ खाला के तटीयकरण के लिए 47 करोड़ 22 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी है।
यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ग्राम पंचायत हरिपुरखोल के गांव कोदेवाला में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीने के दौरान कोलर-हरिपुरखोल सड़क को चौड़ा व पक्का करने पर एक करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और आने वाले दो महीनों में पचास हजार रुपये और खर्च किए जाएंगे। हरिपुरखोल पंचायत में पेयजल समस्या के निदान के लिए पिछले दो महीनों में 6 हैंडपंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोदेवाला गांव में लोगों के घरों तक पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए बोरवेल स्थापित किया गया है। जामनी वाला-झील बांकाबाड़ा सड़क पर 25 लाख रुपये खर्च करके सड़क को सुधारा जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कोदेवाला सड़क पर दो पुलों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर विस अध्यक्ष ने संपर्क मार्ग लोहगढ़ में 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इस पुल का कार्य अगली बरसात से पहले पूर्ण कर लिया जाए। लोहगढ़ से बंदाबहादुर सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान रीता देवी, माजरा पंचायत के प्रधान विजेश गोयल, शिव मंदिर कमेटी के सचिव लक्ष्य सिंह व भाजपा अनुसूचित जाति के महासचिव जालम सिंह आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें