फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में 1.30 करोड़ की सब्जियां-फल तबाह

विज्ञापन
सब्जियां
विज्ञापन
हितेश शर्मा
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में मौसम के कहर ने पलभर में ही किसानों और बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एक से डेढ़ घंटे के अंधड़ व ओलावृष्टि ने जिले के ऊपरी व निचले क्षेत्रों में भारी कहर बरपाया। अकेले कृषि को एक करोड़ के करीब नुकसान पहुंचा है।
शुक्रवार शाम को आए भारी अंधड़, ओलावृष्टि ने संगड़ाह व राजगढ़ खंड में भारी तबाही मचाई। एक से डेढ़ घंटे के अंधड़ व ओलावृष्टि ने टमाटर व फ्रांसबीन के अलावा पच्छाद क्षेत्र में शिमला मिर्च और दूसरी नकदी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया लेकिन एक करोड़ के करीब नुकसान का यह आंकड़ा सिर्फ टमाटर व फ्रांसबीन का है। किसानों की यह नकदी फसल खत्म होने से रोजी-रोटी की चिंता भी पैदा हो गई है। बेमौसमी कहर ने राजगढ़ व संगड़ाह विकास खंड में टमाटर व फ्रांसबीन के खेत उजाड़ दिए। इसके अलावा दूसरी फसलें भी ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के एडीओ पवन कुमार ने बताया कि एक से डेढ़ घंटे की बेमौसमी कहर ने संगड़ाह व राजगढ़ खंड में भारी तबाही मचाई। अंधड़ व ओलावृष्टि के कारण टमाटर व फ्रांसबीन को एक करोड़ रुपये के करीब नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दोनों खंड में 60 हेक्टेयर भूमि में लगी दोनों नकदी फसलों को प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि किसानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स--
30 लाख के सेब और आम तबाह
शुक्रवार शाम हुई ओलावृष्टि व अंधड़ ने सेब व आम को भी भारी क्षति पहुंचाई। इससे बागवानों को 30 लाख 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा आडू, बादाम व खुमानी आदि फल भी झड़ गए हैं। ऊपरी क्षेत्र के गत्ताधार, नौहराधार, राजगढ़ व हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में सेब को नुकसान हुआ। वहीं पांवटा वैली व नाहन इलाके में आम झड़कर जमीन पर आ गिरा। बागवानी विभाग ने 580 हेक्टेयर भूमि पर आम व सेब के नुकसान का आकलन किया है।
उधर, बागवानी विभाग के उपनिदेशक सतीश शर्मा ने बताया कि 580 हेक्टेयर भूमि पर सेब व आम की फसल प्रभावित हुई है। विभाग ने 30 लाख रुपये का नुकसान आंका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें