फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल मुक्त हुई ग्राम पंचायत डिलमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डिलमन पंचायत बीपीएल मुक्त हो गई है। रविवार को हुई ग्रामसभा की बैठक में बीपीएल सूची में दर्ज सभी 38 परिवारों ने स्वेच्छा से अपने नाम हटवा दिए। अब इस पंचायत में कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं रहा। पंचायत की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है।
रविवार को हुई ग्रामसभा में 160 लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीपीएल सूची में आने वाले लोगों की समीक्षा करना था। बैठक में वह 38 लोग मौजूद थे जिनके नाम पहले से बीपीएल सूची में दर्ज थे। सबसे पहले बंतो देवी ने अपना नाम बीपीएल की सूची से हटाने का आग्रह किया। बंतो देवी को कोई सहारा नहीं है। उसने स्वयं कहा कि वह बीपीएल की सूची से बाहर आना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान पूनम ठाकुर, उपप्रधान देशराज, पंचायत समिति सदस्य प्रेम सिंह, पंचायत सचिव बिशन सिंह समेत पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने बंतो देवी की इस पहल की सराहना की। इसके बाद बीपीएल सूची में आने वाले सभी लोगों ने अपने नाम सूची से कटवा दिए। पंचायत प्रधान पूनम ठाकुर ने बताया कि यह गर्व की बात है कि सभी लोगों ने पंचायत की बैठक में यह निर्णय लिया है कि वह गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) सूची में नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि पंचायत में बीपीएल सूची में आने के लिए लोग आवेदन करते रहते हैं लेकिन यहां सूची में दर्ज सभी लोगों ने अपने नाम कटवा दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत इससे पहले जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार से पुरस्कृत हो चुकी है। बैठक में पूर्व पंचायत उप प्रधान ओमप्रकाश शर्मा, केंद्र मुख्याध्यापक यशवंत ठाकुर, रमेश शर्मा, विजय, लक्ष्मी देवी, अनु देवी, उमा देवी, सरोज, शकुंतला, कमलो देवी व राकेश कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें