अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। वन वृत्त नाहन कार्यालय में अधीक्षक के पद पर तैनात प्रवीण बिंद्रा को नाहन वन वृत्त की मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। जबकि रेणुका वन मंडल कार्यालय में तैनात अधीक्षक सुरेश मोहन को वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेवारी दी गई।
नाहन वन वृत्त की मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के चुनाव नाहन में आयोजित हुए। यह चुनाव अधीक्षक राजेंद्र पाल सिंह एवं हरबंस प्रकाश की देखरेख में हुए।
इन चुनाव में वन वृत्त नाहन कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक जयपाल सिंह को महासचिव, आईडीपी कार्यालय नाहन में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत शैलेस शर्मा को संयुक्त सचिव और आईडीपी कार्यालय नाहन के अधीक्षक सुखदर्शन सिंह, वन वृत्त नाहन कार्यालय की लिपिक रणजीता व वन वृत्त नाहन कार्यालय के सेवादार सुखदेव को उपप्रधान बनाया गया।
इसके अलावा वन मंडल पांवटा के अधीक्षक राजीव नागपाल व वन मंडल राजगढ़ के रतन रमौल को मुख्य सलाहकार और वन मंडल नाहन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक तिलक राम को प्रेस सचिव, कनिष्ठ सहायक चतर सिंह को कोषाध्यक्ष, अधीक्षक जीत सिंह, वन मंडल राजगढ़ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, पांवटा मंडल कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आशीष, वन वृत्त नाहन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक जगदीश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, कनिष्ठ सहायक देवेंद्र मोहिल, वन मंडल पांवटा के वरिष्ठ सहायक सुरेश पाल, रेणुका वन मंडल के वरिष्ठ सहायक श्याम सुंदर, पांवटा वन मंडल कार्यालय की लिपिक अनीता बिष्ट, राजगढ़ वन मंडल कार्यालय के लिपिक श्याम कुमार, रेणुका वन मंडल कार्यालय के लिपिक अमन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।