फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में वीरवार को प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यहां आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान 10 लोगों को स्मार्ट कार्ड जारी कर इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपना स्मार्ट कार्ड बना सकता है। इसके लिए कोई आय सीमा नहीं रखी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत परिवार के किसी भी आयु के सदस्य को चिन्हित अस्पताल में भर्ती होने पर 30 हजार रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी जबकि गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग संबंधी सर्जरी, पेशाब के रास्ते से संबंधित सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, कैंसर संबंधी थैरेपी, किसी भी प्रकार की चोट, ट्रांसप्लांट सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, पेट रोग से संबंधी सर्जरी तथा कैंसर रोगी खून संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए 1 लाख 75 हजार रुपये जबकि परिवार के कैंसर रोगी के इलाज पर 2 लाख 25 हजार रुपये की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जयश्री, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें