हिमालयन संस्थान के 4 विद्यार्थी एचसीएल के लिए चयनित
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 विद्यार्थियों को बिलवारा इन्फो टेक्नोलॉजी लिमिटेड की ओर से एचसीएल के लिए 1.80 लाख प्रतिवर्ष पर चयनित किया गया। संस्थान में कैंपस प्लेसमैंट ड्राइव बीटैक के सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। इसमें कॉलेज के 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने बिलवारा इन्फो टेक्नोलॉजी लिमिटेड का धन्यवाद करते हुए चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।
वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने कहा कि अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें और अपने लक्ष्य पर सजग रहें। आज कंपनियों को कर्मठ, मेहनती, अनुशासनप्रिय विद्यार्थियों की जरूरत है, जिसे पूरा करने के लिए हिमालयन ग्रुप प्रयासरत है।
---