फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तारी कार खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेज रफ्तारी कार खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
पांवटा के तारुवाला में हुआ दर्दनाक हादसा
एक अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के तारुवाला में शनिवार रात एक तेज रफ्तारी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे से राजबन क्षेत्र में शोक लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तरुवाला-गोंदपुर में हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिसमें कार सवार युवक अभिनय (24) पुत्र मदन शर्मा निवासी राजबन की मौके पर ही मौत हो गई। अभिनय मूल रूप से कांगड़ा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि वर्तमान में राजबन में रह रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक शशांक (25) गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों युवक अपनी कार से एचपी 17ए-9822 में राजबन से पांवटा की तरफ जा रहे थे। तारुवाला सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए। लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस थाने को हादसा सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का शव रात को शवगृह में रखा गया। जबकि, घायल युवक को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के पिता सीसीआई सीमेंट इकाई राजबन में काम करते हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
--------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें