फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा हाल में रहेगा तीसरी आंख का पहरा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में अब तीसरी आंख हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखेगी। परीक्षाओं के समय नकलची छात्रों को पकड़ना आसान होगा तो स्कूल आने व जाने वाले छात्रों व शिक्षक भी कैमरे में कैद होंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से एक्सल मार्केटिंग कारपोरेशन खलीनी शिमला की एक टीम ने सराहां स्कूल में तीन सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया है। दो कैमरों को परीक्षा हाल में लगाया गया है। जबकि, एक कैमरा स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है।


उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एचआर शर्मा ने बताया कि विद्यालय के दो परीक्षा हॉल के अलावा प्रवेश द्वार को निगरानी में रखने के लिए तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिए नकलचियों व रात को मैदान में घूमने वाले शरारती तत्वों पर नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि सराहां छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अब हाइटैक श्रेणी में आ गया है। अब यहां नकलचियों के साथ साथ शरारती तत्वों पर तीसरी आंख का कड़ा पहरा रहेगा। स्कूल में सीसीटीवी लगने से जहां स्कूल सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं अब स्कूली बच्चों पर भी हर समय निगरानी रहेगी। इसकी मॉनीटरिंग प्रधानाचार्य के कक्ष में होगी। इससे अब आने वाले समय में परीक्षा के दौरान नकल की कोई भी संभावना नहीं रहेगी। साथ ही अच्छे परीक्षा परिणाम भी देखने को मिलेंगे। भविष्य में उनका प्रयास रहेगा कि विद्यालय के सभी कमरों व स्कूल की प्रापर्टी को भी यथाशीघ्र सीसीटीवी कैमरों के अधीन लाया जाएगा ताकि पूरा विद्यालय तीसरी आंख की निगरानी में रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें