फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के स्टोर में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
फरीदाबाद आग - फोटो : self
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन-कालाअंब-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर वाल्मीकि मोहल्ला में नीलकंठ सर्विस स्टेशन के समीप कबाड़ में आग लग गई। दोपहर करीब दो बजे हुई आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जंगल में लगी यह आग फैलते हुए कबाड़ के स्टोर तक पहुंच गई जिसने पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे रखे कबाड़ के सामान में दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। शहर के साथ जंगल की तरफ से शुरू हुई आग ने कबाड़ में रखे टायरों व प्लास्टिक के सामान को पहले अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद तमाम सामान जलकर राख हो गया जिसमें फ्रिंज, खिड़की व दरवाजों के पल्ले आदि भी शामिल हैं। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि देखते ही देखते पूरा नाहन शहर में धुआं फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू हुआ। शहर में धुआं फैलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग बाल्टियां लेकर भी आग बुझाने में जुटे रहे। अग्निशमन विभाग से मेहर सिंह, राजकुमार, पवन कुमार, लाल सिंह, सहीराम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
हालांकि वहां पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें