फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसा विकास, एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास का दम भरने वाले राजनीतिक दलों की बातों पर संतोष नहीं किया जा सकता। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों का मर्ज कम होने की बजाय बढ़ रहा है। 41 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने वाले इस अस्पताल में बिस्तरों तक की उचित व्यवस्था नहीं है। एक-एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। छह साल में अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार नहीं हुआ।


अस्पताल में भवन, स्टाफ व बिस्तरों की कमी के चलते यहां पर इलाज करवाने आने वाले मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह है कि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण एक एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। 200 से अधिक ओपीडी वाले अस्पताल में 30 से 40 मरीज दाखिल करने पड़ रहे हैं। जबकि यहां पर महज छह बिस्तरों की ही सुविधा है।
विज्ञापन


हालांकि, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने अपने प्रयासों से इस स्वास्थ्य केंद्र के तीन कमरों में 15 बिस्तरों की व्यवस्था की लेकिन रोगी बढ़ने से यह संख्या भी नाकाफी साबित हुई। स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की भारी कमी के चलते यहां पर कार्यरत स्टाफ को दिन रात कार्य करना पड़ रहा है।


सफाई कर्मियों के अभाव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अस्पताल में करीब एक दर्जन कर्मचारियों के पर रिक्त पड़े हैं। 5.40 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अस्पताल भवन का कार्य पिछले करीब 6 वर्षों से लटका हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसका शिलान्यास छह साल पहले किया था लेकिन वर्ष 2016 में सीपीएस विनय कुमार ने भूमि पूजन कर इसका कार्य आरंभ करवाया। अभी भी निर्माण कार्य कछुआ गत से चल रहा है।


उधर, इस संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों की सूची हर माह सरकार को भेजी जाती है। कुछ अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती कर भी दी है।
बॉक्स के लिए-----
दस पीएचसी में लटके हैं ताले
संगड़ाह के अंतर्गत 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा 27 उप स्वास्थ्य केंद्र आते हैं जिनमें साढे़ चार दर्जन स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा 27 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में से 10 पर ताले लगे हैं, जबकि अन्य 17 में 14 पद रिक्त पड़े हैं।
--
क्या कहते हैं नेता--
कांग्रेस प्रत्याश एवं निवर्तमान सीपीएस विनय कुमार ने बताया कि इलाके के अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से स्टाफ की भर्ती हुई है। जहां चिकित्सक नहीं थे वहां दूसरी जगह से चिकित्सक बुलाए गए हैं। सरकार बनते ही सभी पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी बलवीर चौहान ने बताया कि कांग्रेस सरकार के शासन में अस्पताल ही नहीं अन्य विभागों में भी कई पद रिक्त चल रहे हैं। आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भाजपा की सरकार बनते ही स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें