फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल की लड़कियों ने जीती कबड्डी स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में मोगीनंद स्कूल ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मोगीनंद स्कूल की खिताबी भिड़ंत कालाअंब स्कूल से हुई जिसमें मोगीनंद स्कूल ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोगीनंद में मंगलवार को शुरू हुई जिसका शुभारंभ एसएमसी प्रधान नरेश कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में कालाअंब, विक्रमबाग और मोगीनंद क्षेत्र के 15 विद्यालयों के 120 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल के सीएचटी राजकुमार ने बताया कि मोगीनंद में शुरू हुई प्राथमिक विद्यालयों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। मंगलवार को लड़कों के वर्ग में कालाअंब व मोगीनंद स्कूल में कबड्डी स्पर्धा का मैच हुआ जिसमें कालाअंब स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। जबकि लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में मोगीनंद स्कूल ने फाइनल जीत कर ट्रॉफी प्राप्त की।
---मोगीनंद स्कूल की लड़कियों ने जीती कबड्डी स्पर्धा
प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के 120 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें