फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश और भूस्खलन से सिरमौर में नौ संपर्क सड़कें हुईं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह में एक और शिलाई मंडल में 8 सड़कें प्रभावित
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खुले रहे, पच्छाद में बिजली गिरने से एक गाय की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी नाहन/सराहां/संगड़ाह/शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश और भूस्खलन के कारण लोक निर्माण विभाग के अधीन नौ संपर्क सड़कें बंद हो गईं। इनमें संगड़ाह मंडल की एक और शिलाई मंडल की आठ सड़कें शामिल हैं। विभाग ने बुधवार सुबह से ही प्रभावित मार्गों पर मशीनें और कर्मचारी तैनात कर बहाली कार्य शुरू किया और शाम तक अधिकतर सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के अनुसार जिले में मंगलवार शाम और देर रात हुई बारिश के चलते कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे संपर्क मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई। लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबा हटाने में जुटी रहीं। विभाग ने लोगों से बरसात के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, पच्छाद उपमंडल में प्राकृतिक आपदा के कारण पशुधन का नुकसान हुआ। उपतहसील नारग के चबयोग मझेर निवासी देविंदर कुमार पुत्र केवल राम की एक गाय पर बिजली गिरने से मौत हो गई। प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार राहत प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सामान्य बना रहा। नाहन-पांवटा साहिब सहित अन्य प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी रही। वहीं, बिजली और पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह सामान्य रही। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अनुसार जिले के सभी वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) सुचारु रूप से कार्यरत हैं और कहीं से भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें