फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सतौन-रेणुकाजी सड़क के 9 किलोमीटर हिस्से की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
बदहाल सतौन-रेणुकाजी सड़क, जिसे पक्का किया जाएगा। संवाद 
विज्ञापन
जी-3 कार्य के लिए 50 लाख और तारकोल बिछाने को 1.25 करोड़ से अधिक का टेंडर
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से राहगीरों को मिलेगी राहत
छह किलोमीटर हिस्सा भूस्खलन प्रभावित होने से फिलहाल रहेगा बाकी


राजपाल शर्मा
सतौन (सिरमौर)। लंबे समय से खस्ताहाल सतौन-रेणुकाजी सड़क के 15 किलोमीटर हिस्से में से करीब नौ किलोमीटर की सूरत अब बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले करीब 50 लाख रुपये से जी-3 का काम होगा, जिसके तहत सड़क को समतल कर गड्ढों को गटका डालकर भरा जाएगा।
इसके बाद करीब 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तारकोल बिछाया जाएगा। सतौन से रेणुकाजी तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढों और धूल-मिट्टी के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर जोखिमभरा बना हुआ है। हाल ही में तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल सवार नाली में गिर गया था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सतौन उपमंडल के तहत आने वाले 15 किलोमीटर हिस्से में करीब नौ किलोमीटर सड़क को पक्का किया जाएगा। जी-3 कार्य के बाद सड़क की पहली परत तैयार कर उसे समतल किया जाएगा। इसके बाद तारकोल की परत बिछाई जाएगी। इससे राहगीरों को गड्ढों और धूल से राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग के अनुसार शेष करीब छह किलोमीटर हिस्सा टिक्कर खड्ड, नेरा ढांग, अंबोन, शडियार और घूंडाना क्षेत्र से होकर गुजरता है। यह हिस्सा भूस्खलन प्रभावित है और कई जगह सड़क मलबे के ऊपर बनी है। लगातार भूस्खलन के कारण यहां सड़क को पक्का करना चुनौतीपूर्ण है।
स्थानीय ग्रामीण सड़क की खराब हालत को लेकर कई बार विभाग के समक्ष समस्या उठा चुके हैं और प्रदर्शन भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि सड़क सुधरने से सतौन और रेणुकाजी के बीच आवाजाही सुगम होगी और धूल-मिट्टी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग के कनिष्ठ अभियंता शूरवीर ठाकुर ने बताया कि सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। पहले जी-3 का कार्य कर सड़क को समतल किया जाएगा, इसके बाद तारकोल बिछाने का काम होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें