फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर के खनन प्रभावित क्षेत्रों की विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात-
विज्ञापन



सिरमौर के खनन प्रभावित क्षेत्रों की विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ रुपये स्वीकृत

स्वास्थ्य, सड़कों और पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने समेत कौशल विकास पर होंगे खर्च

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों एवं सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर लगभग 9 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बजट स्वीकृत हो जाने के बाद जिले के ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत ढांचा विकसित करने के अलावा सड़कों, गलियों सहित पेयजल योजनाओं व कौशल विकास को लेकर काम किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बजट हाल ही में आयोजित हुई जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में स्वीकृत किया गया है।

-बाक्स

जिले के इन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के पांवटा साहिब, कमरऊ, संगड़ाह, शिलाई, रेणुका जी आदि क्षेत्रों में खनन कार्य किए जाते हैं। इसमें चूना पत्थर की खदानों सहित रेत-बजरी के क्रॅशर चलते हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से नियमानुसार पट्टे दिए जाते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि खनन से संबंधित क्षेत्रों में कई बार लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर विभाग की ओर से प्रतिवर्ष पट्टाधारकों से बजट एकत्रित किया जाता है जिसे बाद में बैठक में प्राथमिकताओं के आधार पर स्वीकृत कर खर्च किया जाता है।

बाक्स-

अभी तक 20 करोड़ रुपये से अधिक बजट हो चुका है खर्च

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए अभी तक 20 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत हो चुका है। इसके चलते यहां अलग-अलग विकास कार्य हुए हैं। हर साल यहां अलग से इन क्षेत्रों के लिए बजट स्वीकृत हो रहा है।
विज्ञापन


-जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को लेकर प्रतिवर्ष पट्टाधारकों से बजट एकत्रित किया जाता है। इस वर्ष बैठक में 9 करोड़ रुपये के करीब बजट स्वीकृत हुआ है। बजट स्वीकृत हो जाने के बाद अब यहां विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।

-कुलभूषण शर्मा, जिला खनन अधिकारी सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें