सिरमौर में टीजीटी के भरे जाएंगे 898 पद
बैचवाइज भर्ती की काउंसिलिंग 10 नवंबर को होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नॉन मेडिकल और मेडिकल के 898 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग 10 नवंबर को होगी। काउंसलिंग उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।
उप निदेशक कर्मचंद ने बताया कि जिला सिरमौर में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला के कुल 420 पद, नॉन मेडिकल के कुल 306 और मेडिकल के कुल 172 पदों की भर्ती के लिए काउंसलिंग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि टीजीटी के कुल 420 पदों की भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के 154 पदों के लिए सितंबर 2001 बैच, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 5 पदों के लिए 2005 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 52 पदों के लिए मई 2003 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य वर्ग के 67 पदों के लिए 2003 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 16 पदों के लिए 2004 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित के 3 पदों के लिए 2016 बैच निर्धारित किया गया है।
अनुसूचित जाति में सामान्य वर्ग के 81 पदों के लिए 2004 बैच, अनुसूचित जाति (बीपीएल) वर्ग के 16 पदों के लिए 2004 बैच, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित) 4 पदों के लिए अबतक के बैच व अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग के 17 पदों के लिए 2004 बैच अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) वर्ग के 5 पदों के लिए मार्च 2006 बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
नॉन मेडिकल के कुल 306 पदों की भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के 108 पदों के लिए 1999 बैच, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए 2006 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 39 पदों के लिए 2002 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 49 पदों के लिए 2003 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 12 पदों के लिए 2005 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित के 3 पदों के लिए अब तक के बैच निर्धारित किए गए हैं।
अनुसूचित जाति वर्ग के 60 पदों के लिए अगस्त 2006 बैच, अनुसूचित जाति (बीपीएल) वर्ग के 12 पदों के लिए 2008 बैच, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों) के आश्रितों के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए अब तक के बैच और अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग के 11 पदों के लिए 2008 बैच, अनुसूचित जनजाति बीपीएल के 4 पदों के लिए 2018 बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा ।
मेडिकल के कुल 172 पदों की भर्ती भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के 62 पदों के लिए 2002 बैच, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 2 पदों के लिए 2007 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 21 पदों के लिए 2005 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 28 पदों के लिए 2006 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 6 पदों के लिए अबतक के बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित का एक पद के लिए अब तक के बैच निर्धारित किए गए हैं।
अनुसूचित जाति वर्ग के 34 पदों के लिए 2006 बैच, अनुसूचित जाति (बीपीएल) वर्ग के 6 पदों के लिए 2012 बैच, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों) के आश्रितों के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए अबतक के बैच और अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग के 6 पदों के लिए 2006 बैच, अनुसूचित जनजाति बीपीएल के दो पदों के लिए मार्च 2013 बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।