नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के मेधावी बच्चों को बांटा पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एवीएन स्कूल नाहन में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सादे सम्मान समारोह में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के संस्थापक और प्रधानाचार्य केके चंदोला ने पिछले सत्र में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।
इस दौरान 85 विद्यार्थियों को यह पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य केके चंदोला ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में जहां एक ओर उनके स्कूल और अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, वहीं अभिभावकों का सकारात्मक सहयोग भी सदा ही एक अच्छे विद्यार्थी के विकास में उत्प्रेरक का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सर्वोच्च सरकारी सेवाओं में एवीएन स्कूल के विद्यार्थियों का चयन होना और हमेशा ही बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण परीक्षाफल का आना, कहीं न कहीं इस संस्थान की शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कई अभिभावकों ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के अभिभावक मौजूद रहे।