सराहां (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपाई सक्रिय हो गए हैं। भाजपा उम्मीदवार एवं पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने सोमवार को अपनी कुल देवी शमलासन के दरबार में माथा टेकने के बाद चुनाव प्रचार आरंभ किया। उन्होंने सराहां में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति बनाई। इस मौके पर राज्य विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री अनूप शर्मा, राजपाल सिंह, बलदेव कश्यप, सोहन लाल नागवान, तेजवीर शर्मा और राजकुमार शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।