फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग में ज्वलनशील स्प्रे की बोतल फटने से तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत मोगीनंद इलाके में स्थित एक स्ट्रीट लाइट बनाने वाले उद्योग में वीरवार सुबह हादसे में तीन कामगार झुलस गए। हादसे में घायल कामगारों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तीनों कामगार कंपनी में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लाइटों की कोटिंग में प्रयोग होने वाली ज्वलनशील स्प्रे की बोतल फट गई। इससे स्प्रे का ज्वलनशील पदार्थ तीनों के चेहरे पर गिर गया। हादसे में गुरमीत सिंह निवासी मोगीनंद, राजकुमार निवासी कौंथरों (देवनी) और वीरेंद्र निवासी गांव पोंडर, इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कामगारों के चेहरे और सिर के आगे का हिस्सा झुलस गया है, लेकिन तीनों खतरे से बाहर हैं। गनीमत रही कि ज्वलनशील पदार्थ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के तुरंत बाद कामगारों को उद्योग प्रबंधन ने कालाअंब के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना कालाअंब पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस ने मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें