फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलाहां का सन्नी, मिल्लाह की किरण रही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलाहां का सन्नी, मिल्लाह की किरण सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

शिक्षा खंड बकरास की 25वीं खेल स्पर्धा का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिक्षा खंड बकरास की 25वीं खंड स्तरीय प्राथमिक पाठशालाओं की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हलाहां स्कूल में संपन्न हुई। समापन समारोह में पंचायत प्रधान यशपाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से आयोजकों को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस स्पर्धा में चार जोन के 160 छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें हलाहां के सन्नी कुमार और मिल्लाह की किरण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में हलाहां जोन ने पहला, मिल्लाह जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में हलाहां ने पहला जबकि पनोग ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में बकरास ने पहला और मिल्लाह ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो के छात्र वर्ग में हलाहां ने पहला, पनोग ने दूसरा जबकि छात्रा वर्ग में हलाहां ने पहला और पनोग ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स के छात्र वर्ग में हलाहां ने पहला, पनोग ने दूसरा, जबकि छात्रा वर्ग में मिल्लाह ने पहला और हलाहां ने दूसरा स्थान अर्जित किया। भाषण में पनोग का आयूष पहले और हलाहां के दिव्यांशु ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। एकलगान में हलाहां की किरण व बकरास की लक्ष्मी ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। समूहगान में मिल्लाह जोन पहले और हलाहां जोन दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी में बकरास पहले व पनोग दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में हलाहां पहले और मिल्लाह ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इस मौके पर जगत राम शर्मा, मंशाराम, शिक्षा खंड अधिकारी कुंदन सिंह, पीटीएफ प्रधान जयपाल राणा, रण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें