फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार वाहन से जनमंच कार्यक्रम का प्रचार: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के बेचड़ का बाग में पहली जुलाई को होने वाले जनमंच कार्यक्रम को लेकर प्रचार वाहन से लोगों को जानकारी दी जा रही है। वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र की 15 पंचायतों में व्यापक प्रचार किया जा रहा है।
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस जनमंच कार्यक्रम का क्रमवार प्रचार किया जा रहा है। 22 जून से प्रचार वाहन पर बैनर, फ्लेक्स और लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्राम पंचायत ददाहू, बडोन व खालाक्यार, 23 जून को ग्राम पंचायत महीपुर, पराड़ा, नेहर सवार, कोटला मोलर, बगड़, पनार और बेचड़ का बाग, 25 को कटाह शीतला, बिरला, थाना कसोगा व ददाहू के साथ लगती अन्य पंचायतों के लोगों को जनमंच कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में पहली जुलाई को बेचड़ का बाग में आयोजित होने वाले जन मंच कार्यक्रम का लाभ उठाने से वंचित न रहें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी गंभीर समस्याओं व मुद्दों पर एक प्रतिवेदन संबंधित क्षेत्र के पंचायत सचिव, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी के माध्यम से एसडीएम नाहन व संगड़ाह को प्रेषित करेंगे। इसके बाद एसडीएम नाहन व संगड़ाह प्राप्त शिकायतों और प्रतिवेदनों को ई-समाधान पोर्टल में दर्ज करेंगे। संबंधित विभाग द्वारा इन शिकायतों का समाधान कर ई-पोर्टल पर समाधान दर्ज करने के साथ पहली जुलाई 2018 को कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय की उपस्थिति में शिकायत पत्रों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के लिए प्रार्थी अपनी शिकायत व समस्या को एसडीएम कार्यालय नाहन के हेल्पलाइन नंबर 01702-226568 पर भी दर्ज करवा सकते हैं।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें