फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजना को सर्वसम्मति ने बनाया नाहन इकाई का अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। स्टाफ नर्स रंजना को ट्रेंड नर्स संघ की नाहन इकाई का प्रधान चुना गया। जबकि कमलेश शर्मा को महासचिव की जिम्मेवारी दी गई। संघ की नाहन इकाई के चुनाव नाहन में आयोजित हुए जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्षा ज्योति वालिया ने की। इस चुनाव प्रक्रिया में नर्सिंग सिस्टरस एवं स्टाफ नर्सों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यह चुनाव उमा पराशर, अनिता गौतम, जोगिंद्र कौर व मनोरमा की देखरेख में संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से रंजना को नाहन इकाई का प्रधान चुना गया। जबकि कमलेश शर्मा को महासचिव की जिम्मेवारी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा अनीता शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजना शर्मा को संयुक्त सचिव, कोमल एवं चंद्रकला को उपाध्यक्ष, रिजवाना को मुख्य सलाहकार, अनीता ठाकुर को कानूनी सलाहकार, अरुणा को कार्यालय सचिव, सरिता ठाकुर को प्रेस सचिव व रूचिका व मीना को कैशियर बनाया गया। जबकि मीना शर्मा, सुलोचना शर्मा, प्रीतम कौर, यासमीन को राज्य कार्यकारिणी में जगह दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें