घर से लैपटॉप और नकदी चुराए
पांवटा साहिब में अनाजमंडी के समीप चोरी की वारदात
पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही कार्रवाई शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में अनाज मंडी के समीप एक ़व्यक्ति के घर से चोर ने लैपटॉप, दस्तावेज व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। शिकायतकर्ता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चोरी की शिकायत मिलने पर पांवटा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पांवटा के अनाज मंडी निवासी सचिन खत्री ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 मार्च 2018 को उनके घर से रात को लैपटॉप और वॉलेट चोरी हो गया। वॉलेट में 4000 नकदी और कागजात रखे थे। उसने अमजद नाम के एक व्यक्ति पर चोरी करने का आरोप लगाया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांवटा निवासी शिकायतकर्ता सचिन खत्री ने मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद माजरा निवासी आरोपी अमजद के खिलाफ आईपीसी की धारा-457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-------------
सुरेश तोमर
...