फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों को टेबलैट तो थमाए, पर नहीं दी चलाने की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ जिला सिरमौर की शनिवार को नाहन में एक बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष रविदत्त भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा को संघ के पदाधिकारियों ने अपना मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र में संघ ने मांग की है कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों की कई तरह की ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला भत्ता अभी तक लंबित पड़ा है। विभाग की ओर से ही कर्मचारियों की ट्रेनिंग आयोजित की जाती है, लिहाजा कर्मचारियों की देय राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए।
इसके अलावा एमआर कैंपेन के दौरान दी गई सेवाओं की राशि भी लंबित पड़ी है। संघ के राज्य महासचिव नरवीर शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से कर्मचारियों को अनमोल टेबलैट प्रदान किए गए हैं लेकिन अभी तक इसकी ट्रेनिंग नहीं दी गई है। बिना ट्रेनिंग के टेबलैट में एक माह में नान काम्युनिकेबल डिजिज की 100 एंट्री करना मुश्किल कार्य है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में आयरन, फोलिक एसिड व कैल्शियम टेबलेट की सप्लाई करने के साथ-साथ लंबित पड़े यात्रा व चिकित्सा भत्ता समय पर जारी करने की मांग भी की गई। इससे पहले संघ की पहली कार्यकारिणी की बैठक हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेमपाल ठाकुर, बलकीश, अशोक नेहरू, मदनलाल, नीरज चौहान, रीता, प्रवीण, विजयपाल, सीमा ठाकुर, कांता देवी, सुमित्रा, राजेश शर्मा, नरेश परमार व उर्मिल धवन आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें