हार के कारणों पर नौहराधार में समीक्षा बैठक
भाजपा की बैठक में उपस्थित रहे 15 पंचायतों के लोग
रूके हुए सभी विकास कार्य करूंगा पूरे: बलबीर
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)।
भाजपा की नौहराधार जोन की एक बैठक नौहराधार में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी बलबीर सिंह ने की। इस समीक्षा बैठक में 15 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों की समीक्षा करने के साथ-साथ क्षेत्र में विकास की रणनीति तैयार की गई।
इस मौके पर चुनावों में मिली हार के कारणों पर भी गहन चर्चा की गई। बैठक में पूर्व कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा क्षेत्र का विकास न करने के लिए जमकर निंदा की गई। बलबीर सिंह चौहान ने कहा कि वह लोगों के बीच में रहेंगे तथा पांच सालों तक लोगों के कार्य करवाने के लिए खुद को समर्पित कर देंगे। उनका प्रयास रहेगा कि रेणुका के रुके हुए विकास कार्य गति पकड़ें। बैठक में रेणुका भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश चौहान, देवना थनगा बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, जिला युवा महामंत्री राकेश पुंडीर, नौहराधार बूथ अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, जिला व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविंद्र चौहान, कमलनयन चौहान, भारत भूषण चौहान, कौशल्या चौहान, चंद्र सिंह कमल, सभी बूथों के अध्यक्ष, बूथपालक, बीएलओ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
----