अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
प्रदेश अमेच्योर कबड्डी संघ उपाध्यक्ष कुलदीप राणा व ग्यार सिंह नेगी ने कहा कि 13 सितंबर को जिला कबड्डी टीम का चयन होगा। कबड्डी टीम के लड़के व लड़कियों की टीम के ट्रायल रावमापा शिलाई खेल मैदान में होंगे जिसमें अक्तूबर 2017 में शिलाई में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लड़के व लड़कियों की जिला टीमें चयनित होंगी।
जिला इकाई महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने कहा कि 14 से 15 अक्तूबर 2017 को शिलाई में राज्य स्तरीय अंडर-20 जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिला सिरमौर कबड्डी लड़कों की टीम के चयन को 13 सितंबर को ट्रायल रखे हैं। इच्छुक खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 1998 के बाद की होनी चाहिए। ट्रायल फीस 200 व चयन प्रक्रिया में सफल हुए खिलाड़ियों को 500 रुपये कबड्डी फेडरेशन की रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करवानी पड़ेगी। चयनित खिलाड़ियों को अपनी आयु का प्रमाण पत्र व आधार कार्ड साथ लाना होगा।
लड़कों की जिला टीम के ट्रायल रावमापा शिलाई मैदान में शाम 3 बजे से शुरू होंगे। जबकि, लड़कियों की जिला कबड्डी टीम के ट्रायल 17 सितंबर 2017 को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे जिसके बाद लड़कियों की जिला कबड्डी टीम का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
----शिलाई में लड़कों का कबड्डी ट्रायल 13 सितंबर को
14- और 15 अक्तूबर को होगी राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी स्पर्धा
जिला कबड्डी में लड़कियों की टीम के 17 सितंबर को होंगे ट्रायल