फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना कसोगा में गोदाम में रखी खैर की लाखों की लकड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुकाजी के अंतर्गत धारटीधार क्षेत्र के थाना कशोगा गांव से खैर की करीब 80 क्विंटल लकड़ी के चोरी होने का मामला सामने आया है। रेणुका पुलिस ने वन विभाग के ठेकेदार ददाहू निवासी सुनील अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लकड़ी की कीमत छह से सात लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने खैर की करीब 80 क्विंटल लकड़ी बीती 18 मई को थाना कशोगा गांव में किराये के एक गोदाम में रखी थी। किसी व्यक्ति ने ठेकेदार को गोदाम का ताला टूटे होने की सूचना दी। ठेकेदार ने जब गोदाम में जाकर देखा तो वहां से लकड़ी गायब थी। ठेकेदार ने तुरंत इसकी सूचना रेणुका थाने को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें