फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में कॅरिअर अकादमी का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास।
विज्ञापन
-अर्पिता बिस्वास समेत आठ विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन लगभग तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में कॅरिअर अकादमी नाहन का शानदार प्रदर्शन रहा है। नीट के घोषित परिणामों में संस्थान के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।

कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास ने 532 अंक प्राप्त कर संस्थान में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा अवनी ठाकुर (528 अंक), महक शर्मा (522 अंक), यश शर्मा (512 अंक), सानवी सैनी (508 अंक), विवान शर्मा (507 अंक), राधिका तोमर (506 अंक) तथा पार्थ सारथी (447 अंक) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रवेश के लिए अपनी दावेदारी लगभग सुनिश्चित कर ली है।
विज्ञापन


संस्थान के अन्य विद्यार्थियों दिव्या ज्योति, रिद्धिमा, शिवांशी, वेदिका और विजेंद्र नेगी ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इन विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर मेडिकल एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। संस्थान का मानना है कि इस सफलता ने एक बार फिर जिले और प्रदेश में कॅरिअर अकादमी की शैक्षणिक पहचान को मजबूत किया है।

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कॅरिअर अकादमी के अनुभवी शिक्षकों, नियमित ऑफलाइन कक्षाओं, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, विषयवार गहन तैयारी और ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

इस अवसर पर कॅरिअर अकादमी के अध्यक्ष एसएस राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
विज्ञापन


बदलाव:

कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास।

कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास।

कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास।

कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास।

कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास।

कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास।

कॅरिअर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें