तृतीय ऑल इडिया पेंचक सिलात स्पर्धा में मेडल जीतने वाले सिरमौर के खिलाड़ी। स्रोत: संघ
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के आठ मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय ऑल इंंडिया पेंचक सिलात प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। देहरादून में हुई इस प्रतियोगिता में वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम नाहन में प्रशिक्षण लेने वाले 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया और आठ पदक अपने नाम किए। समरवीर सिंह रोहिला ने टेंडिंग (फाइट) जूनियर भार वर्ग गोल्ड मेडल जीता। नाविका शर्मा, सहाना और बियांका तनेजा ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि त्रिशी वर्मा, अयांश शर्मा, मनन चौहान और देवांशी पार्थ ने ब्रांज मेडल प्राप्त किए।
प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने बताया कि इससे पूर्व मंडी जिले में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें भाग लेकर 21 खिलाड़ियों ने गोल्ड और दो खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीते थे। पेंचक सिलात एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महासचिव जावेद उल्फत, कोषाध्यक्ष मोमिना ने खिलाड़ियों को बधाई दी।