फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जर्जर यमुना पुल की मरम्मत के लिए 8 करोड़ की योजना

विज्ञापन
उत्तराखंड -हिमाचल सीमा पर नावघाट यमुना  पुल स्थल जहां बननी है एप्रोच सड़क।  संवाद
विज्ञापन
बजट की मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा प्राक्कलन
विज्ञापन

रोज हजारों वाहनों की होती है आवाजाही
भारी वाहनों के चलने पर पुल पर होती है कंपन
चार वर्ष पहले सवा करोड़ का बजट स्वीकृत, कार्य नहीं हो सका

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड और हिमाचल को जोड़ने वाला करीब साढ़े पांच दशक पुराना यमुना पुल लंबे समय से मरम्मत की राह देख रहा है। वर्ष 1970 के दशक में यमुना नदी पर बने लगभग 750 मीटर लंबे पुल की स्थिति जर्जर हो है।
देहरादून को पांवटा साहिब से सीधे जोड़ने वाले पुल पर रोज हजारों भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही होती है। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान कई बार पुल में कंपन भी महसूस किया जाता है। चार वर्ष पहले पुल की मरम्मत के लिए करीब सवा करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया था। इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल के प्रशासनिक अधिकारियों की कई बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण मरम्मत कार्य अधर में लटक गया। योजना सिरे न चढ़ पाने से स्वीकृत बजट वापस चला गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार पुल पर बियरिंग से संबंधित कार्य किए जाने आवश्यक हैं। इसके अलावा पुल को थर्मल स्ट्रेस झेलने योग्य बनाना है, ताकि गर्मी और सर्दी के दौरान सिकुड़ने और फैलने की प्रक्रिया से संरचना सुरक्षित रह सके। इसके लिए पुल के पिलरों के ऊपर पैड और वाहन चलने वाली सतह के बीच मरम्मत की जानी है। यह कार्य लंबा समय लेता है। इसके चलते पुल को लंबे समय तक बंद करना पड़ेगा।
एनएच नाहन कार्यालय की ओर से पुल की बेहतर मरम्मत के लिए नए सिरे से करीब आठ करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि राज्य की सीमा पर तैयार हो रहा नावघाट-भगानी पुल और एनएच-07 फोरलेन पर यमुना नदी पर नया पुल तैयार होने से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। इससे पुराने यमुना पुल की मरम्मत की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।
योजना बजट मंजूर के लिए भेजी
दशकों पुराने यमुना पुल की मरम्मत के लिए आठ करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। बजट मंजूरी मिलने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-राकेश खंडूजा, अधिशाषी अभियंता, एनएच नाहन
मंत्री ने मुख्यमंत्री से की थी चर्चा
बीते वर्ष उत्तराखंड प्रवास के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। इस दौरान यमुना नदी पर नए बने नावघाट पुल और पांवटा यमुना पुल की मरम्मत को लेकर भी चर्चा हुई थी।

उत्तराखंड -हिमाचल सीमा पर नावघाट यमुना  पुल स्थल जहां बननी है एप्रोच सड़क।  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें