फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से 17 साल के 71731 बच्चों को लग चुकी पहली-दूसरी डोज

विज्ञापन
आयुष अस्पताल नाहन में वैक्सीन लगवाता किशोर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के स्कूलों में 12 साल से ऊपर के सभी बच्चों को टीके लग रहे हैं। लड़के हों चाहे लड़कियां, सभी टीका लगवा रहे हैं। छात्रों में टीकाकरण को लेकर भारी उत्साह है। बच्चे भी अब जान है तो जहान के मंत्र अपनाकर टीकाकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास जिले में लड़के और लड़कियों के टीकाकरण के अनुपात में अंतर का कोई आंकड़ा नहीं है। विभाग के अनुसार हर विद्यार्थी को टीके लगाए जा रहे हैं। जो बच्चे निर्धारित दिन किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रहे जाते हैं, उन्हें अगली बार अनिवार्यता से टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी तक जिले में 12 से लेकर 60 वर्ष की आयु से ऊपर के 510558 पुरुषों और 427619 महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें मुख्य रूप से 15 से 17 वर्ष के 59892 लड़के और लड़कियों को-वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। इसी तरह 12 से 14 वर्ष के 11839 बच्चों को पहली डोज लगाई गई है। 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण युद्ध स्तर पर चल रहा है।
16 मार्च से शुरू हुए इस अभियान में अभी तक दस हजार से ऊपर बच्चों को कोर्बेवैक्स लगाई जा चुकी है। जिला सिरमौर के पांचों स्वास्थ्य खंडों में इस आयु वर्ग की वैक्सीनेशन पर खास कर विभाग की ओर से जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चे भी जान है जहान के मंत्र को सार्थक करते हुए टीकाकरण में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कुछ बच्चों में पहले टीकाकरण को लेकर डर था, लेकिन जैसे ही टीका लगा, उन्होंने सहपाठियों और साथी बच्चों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने कहा कि विभाग का उद्देश्य जिले में हर वर्ग को कोरोना मुक्त करना है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण को लेकर समाज के हर वर्ग को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग खासकर बच्चे अब वैक्सीनेशन में रुचि दिखा रहे हैं।
राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता दीपराम शर्मा ने बताया कि बनेठी स्कूल में टीकाकरण को लेकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया है। बच्चों को विशेष तौर पर टीकाकरण की जानकारी दी गई।
--
छात्रा प्रतिभा ने बताया कि वैक्सीन को लेकर पहले उसके मन में थोड़ा डर था। उनके पिता ने प्रोत्साहित किया। कब टीका लग गया, पता ही नहीं चला। इसके बाद उन्होंने साथियों को भी जागरूक किया। सुरक्षा कवच सभी के लिए जरूरी है।
छात्र प्रियांशु ठाकुर ने बताया कि उन्हें कोर्बेवैक्स की पहली डोज लग गई है। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन लगाना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी बच्चों से वैक्सीन लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें