फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वायदे भूल, राष्ट्रवाद का सहारा ले रहे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सीपीआईएम की जिला कार्यकारिणी की बैठक नाहन में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री और भाजपा लोस चुनावों में अपने पूर्व के वायदों पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। एक बार फिर से राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में राज्य कमेटी से सिरमौर प्रभारी डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। तनवर ने कहा कि 2014 के लोस चुनावों में भाजपा ने लोगों को काला धन लाने, 15 लाख रुपये देने के साथ ही हर साल दो करोड़ को रोजगार देने की बात कही थी। इनमें से एक भी वायदा यह पूरा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर संतोष कपूर, आशीष कुमार, लाल सिंह, राजेंद्र ठाकुर और अमित कुमार ने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि, देश का हर व्यक्ति राष्ट्र प्रेम में डूबा है। उसे किसी एक दल से इसके प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। नाहन में आर्मी और आमजन के बीच चल रहे रास्ते के विवाद को निपटाने में सरकार नाकाम रही। बात चाहे रेल की हो या गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिलाने की, भाजपा नेताओं ने लोगों को झूठे सब्जबाग ही दिखाए हैं। बैठक में मौजूद डॉ. कुलदीप सिंह तनवर, जिला कमेटी सदस्य संतोष कपूर, राजेंद्र ठाकुर, जिला सचिव विश्वनाथ शर्मा, आशीष कुमार, लाल सिंह, अमित कुमार, बलदेव, रमेश वर्मा, अमिता चौहान, सचिन, गुरविंद्र आदि ने लोस चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें