फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की कटी उंगली, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बड़ा चौक के समीप एक व्यक्ति की हाथ से कटकर उंगली अलग हो गई। बोगरियाघाट निवासी राजेश सुबह पेट्रोल पंप के समीप सब्जी उतार रहा था। सब्जी की भारी क्रेट उतारते वक्त एक टेंपो से उसकी उंगली कटकर अलग हो गई। इसके बाद उंगली गिरकर कहां गई, घायल को भी इसके बारे में पता नहीं चल पाया। हालांकि, इसके बाद जख्मी सब्जी विक्रेता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में यही उंगली शहर के जगन्नाथ मंदिर के पास रास्ते में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि यह उंगली बड़ा चौक में सब्जी उतारने पहुंचे टेंपो में रखी क्रेट में ही रह गई थी। बाद में रास्ते में पड़ी उंगली पर लोगों की नजर पड़ी। घायल के ही किसी तीमारदार ने उंगली के बारे में जिक्र किया तो उंगली को वहां से उठाकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इस मामले में गुन्नूघाट पुलिस चौकी ने भी तफ्तीश की। पुलिस के अनुसार घायल हुआ व्यक्ति शहर के छोटा चौक पर सब्जी की दुकान चलाता है। पेट्रोल पंप के समीप राजेश के साथ यह घटना पेश आई। मेडिकल कॉलेज से राजेश को पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें