फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कुटेशन के विकास कार्यो को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने डीसी को सौंपी शिकायत
कहा-बिना कोटेशन कार्यों को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र के तहत आने वाली एक पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप लगे हैं। इसका खुलासा शिकायतकर्ता रामनिवास ने आरटीआई से जुटाई सूचना के माध्यम से किया है। इस संदर्भ में उन्होंने मंगलवार को एक लिखित शिकायत उपायुक्त सिरमौर ललित चौहान को सौंपी। शिकायत के साथ आरटीआई से जुटाई गई जानकारी भी संलग्न की गई है। शिकायत के माध्यम से राम निवास पुत्र चतर सिंह ने डीसी को बताया कि पंचायत में हुए विकास कार्य बिना कोटेशन और ग्राम सभा की मंजूरी के बगैर किए किए गए। भूमि कटाव से बचने के लिए वायर क्रेट लगाई गई थी। यह कार्य कोटेशन के जरिए होना था लेकिन इसे वैसे ही अंजाम दिया गया। इसका काम 2016 में शुरू किया गया जो कि 21 जनवरी 2017 को समाप्त हुआ। हैरत की बात है कि ट्रैक्टर की कोटेशन फरवरी 2017 में पास की गई जबकि यह कार्य काम शुरू होने से पहले होना था। यही नहीं, इस कार्य के लिए सिर्फ दो कोटेशन पास की गई। जबकि नियमानुसार तीन कोटेशनें लेनी आवश्यक हैं। जो कार्य ईंटों से हुए हैं, उनके बिल बाउचर ईंट भट्ठे से नहीं आए हैं। यह कार्य सप्लायर के माध्यम से किया गया। स्थानीय सामग्री ही कार्यों में इस्तेमाल की गई लेकिन बिल बाउचर कहीं और के लगा दिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक कोटेशन पंचायत प्रधान के पति की ओर से भरी गई है। इसका खुलासा पंचायत के सोशल ऑडिट में बनी वीडियो रिकॉर्डिग में भी हुआ है। आरटीआई शिकायकर्ता ने उपायुक्त ललित जैन से जांच की मांग की है। उधर, उपायुक्त ने ललित जैन ने मामला संबंधित विभाग को जांच के लिए प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें