फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 वर्ष पूर्ण कर चुके सेवानिवृत अध्यापक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन जिला सिरमौर की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसमें 9 मई को नाहन में आयोजित किए जा रहे सम्मान समारोह पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किए। इसके बाद निर्णय लिया गया कि 9 मई को नाहन में सम्मान दिवस आयोजित किया जाएगा जिसमें उन सदस्यों को जो कि 80 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं सम्मानित किया जाएगा।
संघ के महासचिव दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि सम्मान समारोह 9 मई को सुबह 10.30 बजे शाही मिष्ठान भंडार पक्का टैंक में आयोजित होगा। इस समारोह में मास्टर सोमचंद मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि पांवटा यूनिट के प्रधान श्यामचंद विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 80 वर्ष पूर्ण कर चुके संघ के प्रधान योगराज गुप्ता व देवी सहाय शास्त्री को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अध्यापकों से इस समारोह में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर देवीचंद शर्मा, श्याम चंद्र शर्मा, नीना कौशिक, प्रेमलता, वेद प्रकाश, प्रेम सागर, अनिल कश्यप, संत राम शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुरेख मोहिल, निर्मल अग्रवाल, गुरदेव आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें