फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका विकास बोर्ड को 15 मई को मिलेगा नया सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका विकास बोर्ड के नए सीईओ को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होने वाला है। एक सप्ताह बाद बोर्ड को नया सीईओ मिलने की उम्मीद है। रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर ने 15 मई को बोर्ड की नई कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है जो दोपहर बाद 3 बजे कुब्जा पवेलियन में होगी। इस बैठक में बोर्ड के नए सीईओ का चयन किया जाएगा। इसके अलावा रेणुका तीर्थ के विकास को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे अर्से से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। जबकि अधिसूचना के अनुसार हर 6 माह में एक बैठक होनी अनिवार्य है। उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि 15 मई को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विकास के लिए रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें