फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला से शिक्षक बदला तो सड़कों पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)।
नौहराधार क्षेत्र की एक प्राथमिक पाठशाला से शिक्षक के तबादले के खिलाफ एसएमसी व ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेताया कि करीब एक माह से स्कूल में सेवाएं दे रहे शिक्षक का यदि ट्रांसफर किया गया तो लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। इस मामले को लेकर बुधवार को एसएमसी की एक आपात बैठक बुलाई गई।
एसएमसी अध्यक्ष केवलराम शर्मा ने कहा कि संगड़ाह शिक्षा खंड के तहत बांदल कफलांहा पाठशाला में एक महीने पहले ही एक अध्यापक की तैनाती की गई है। अब अध्यापक की ट्रांसफर की साजिश रची जा रही है। उन्होंने बताया कि एसएमसी को पता चला है कि कुछ लोग इस अध्यापक को उनकी पाठशाला से बदलने की तैयारियां कर रहे हैं। शॉट स्टे में तबादला नियमों के विरुद्ध है। यदि अध्यापक का तबादला हुआ तो बांदल कफलांहा, नागधार व कफलांह गांव के लोग सड़कों पर उतरकर इसका कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह अदालत जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवलराम शर्मा ने बताया कि इस पाठशाला में तीन गांव के बच्चे मौजूदा समय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस समय पाठशाला में मात्र दो शिक्षक कार्यरत हैं। एक शिक्षक के अवकाश पर जाने पर दूसरे शिक्षक की स्कूल में मौजूदगी जरूरी है। लिहाजा, शिक्षक की ट्रांसफर से दर्जनों बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा। ग्रामीण यह सहन नहीं करेंगे।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें