गोंदपुर में लघु उद्यमियों के लिए लगी कार्यशाला
जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट के बारे में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के गोंदपुर में उद्यमियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम के अधिकारी स्थानीय उद्यमियों को जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट, उत्पाद की उच्च गुणवत्ता, विभिन्न ऋण योजनाओं और क्षति की आशंकाओं से बचने की जानकारी दी।
कार्यशाला में पहुंचे क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया टीम के मास्टर ट्रेनर महेंद्र सिंह और अभिषेक रॉय ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना महत्वपूर्ण है। जेड योजना में जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट के लिए नेशनल मॉनिटरिंग एंड इंप्लीमेंट यूनिट कार्य कर रही है। योजना के माध्यम से जेड सर्टिफिकेट योजना चलाई जा रही है, जिसमें प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज लेबल पर औद्योगिक इकाइयों को रखा जा रहा है। देश और प्रदेश भर में कार्यशाला का आयोजन कर उद्यमियों को योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसमें इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समेत तमाम जानकारियां दी जा रही हैं। कार्यक्रम में हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना लागू की जा रही है। इस योजना में सर्टिफिकेशन से लेकर पांच तरह की श्रेणियों के सर्टिफिकेशन चार वर्षों के लिए होगी। देश-विदेश में बेहतर गुणवत्ता वाले तैयार माल के बारे में योजना में जानकारी देना बेहतर है। इस अवसर पर हिमाचल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज पांवटा के प्रधान सतीश गोयल, नवीन अग्रवाल, एनपीएस सहोता, अरुण गोयल, कैप्टन पीसी भंडारी, राकेश गर्ग, रामलाल, अतर सिंह चौहान, संजय कुमार, रवि अग्रवाल, राजीव गुप्ता, तनुज, सतविंद्र, सुशील कुमार, नरेंद्र पाल, चतर सिंह, गुलशन कश्यप, राहुल कुमार, नरेश कुमार, नवल किशोर, तपेंद्र ठाकुर समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।