फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 फरवरी को गोविंदगढ़ मोहल्ले से शुरू होगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 5 फरवरी को सुबह 10.30 बजे नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 100 दिन की कार्य योजना का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ने उपायुक्त सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि गोविंदगढ़ के सामुदायिक भवन में जिला के सभी विभागों के अधिकारी, गैर सरकारी संस्थाओं, नगर परिषद नाहन के सभी पार्षद एवं अधिकारी, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों को विधानसभा अध्यक्ष स्वच्छता के बारे में प्रेरित करने के पश्चात स्वच्छता के बारे में शपथ दिलाएंगे। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों की स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली मोहल्ला गोविंदगढ़ से बस स्टैंड-पक्का टैंक-गुन्नुघाट होती हुई नाहन चौगान में संपन्न होगी। जबकि 6 फरवरी को जिला के प्रत्येक स्कूलों में स्वच्छता के बारे में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 3 से 14 मार्च तक जिला की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में उप ग्राम सभाएं आयोजित कर पांच वर्षों के लिए कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी जबकि 25 मार्च से 22 अप्रैल तक ग्राम सभाओं का आयोजन कर ठोस तरल कचरा प्रबंधन की कार्य योजना को अंतिम रूप देकर स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकारी परियोजना अधिकारी डीआरडीए देश लता, बीडीओ नाहन अरविंद गुलेरिया, परियोजना अधिकारी सर्वशिक्षा अभियान मान सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, डीपीओ ईरा तनवर, उप निदेशक कृषि विद्या सागर, हितैषी संस्था के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें