अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। घृत बाहती चाहंग सभा पांवटा ने पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की मांग की है। सभा की एक बैठक पांवटा में आयोजित हुई जिसमें विधायक सुखराम चौधरी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान सभा पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक में जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
नारीवाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नंदलाल परवाल ने की। बैठक में उपस्थित नंदलाल परवाल, सुभाष चौधरी, राकेश मेहरालू, रोशन लाल, चत्तर सिंह चौधरी, सुनील चौधरी, राकेश राणा, साधूराम, ओम प्रकाश, तेलूराम, शशि चौधरी, अशोक कुमार, हरबंस लाल, सोमनाथ, भगवान दास, रणजीत सिंह, त्रिशला देवी, तारा देवी, निंद्रो देवी, श्यामलाल, सुरेश पाल, धर्म सिंह, ज्ञानचंद, दिनेश कुमार, बलदेव सिंह, शमशेर, गुरमुख, ओमप्रकाश, टेकचंद, बूूटी चौधरी, मामराज, विजय कुमार, जगीरी राम, चरणजीत लाल, शमशेर सिंह, राजेश कुमार, दिनेश चौधरी, रामप्रसाद, रामप्रकाश, सरवन, विजेंद्र चौधरी, गीताराम, अनिल कुमार, जय राम, राजा राम, जोगी राम, जयश्री राम, कल्याण सिंह, लखबीर सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार व अमरजीत सिंह सहित दर्जनों लोगों ने विधायक सुखराम चौधरी का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
साथ ही मांग उठाई कि पांवटा से तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले सुखराम चौधरी को सरकार कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करे।