फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी-बास्केटबाल के खिताब पर पांवटा का कब्जा

विज्ञापन
Sports
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
आईटीआई की 12वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल का खिताब पांवटा ने अपने नाम किया। वीरवार को हुए फाइनल में पांवटा साहिब ने नौहराधार को 44-17 के भारी अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा किया। बास्केटबाल स्पर्धा के खिताब पर पांवटा साहिब ने कब्जा किया। पांवटा ने नाहन आईटीआई को 29-23 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।

100 मीटर दौड़ में आईटीआई नाहन के संजीव कुमार ने पहला, राजगढ़ के अंकित ने दूसरा व पांवटा के संदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में भी नाहन के संजीव कुमार ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। पांवटा के संदीप कुमार ने दूसरा व भगवान परशुराम आईटीआई नाहन के राकेश ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। 800 मीटर दौड़ में नाहन आईटीआई के रामसिंह ने प्रथम, पांवटा के दिनेश ने द्वितीय व नाहन के कमल ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। 1500 मीटर दौड़ में नाहन के रामसिंह प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर बोगधार के विजेंद्र व पांवटा के अरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


डिस्कस थ्रो में सहजाद प्रथम, लुकेश द्वितीय व अंकित तीसरे स्थान पर रहे। शाट्पुट में प्रथम व द्वितीय स्थान पर पांवटा के सहजाद व हरप्रीत ने कब्जा किया। जबकि, परशुराम आईटीआई के विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिंग थ्रो में बोगधार के विजेंद्र व सुभम ने क्रमश: प्रथम , द्वितीय व नौहराधार के विवेक ने तीसरा, ऊंची कूद में सराहां के सुरेंद्र, पांवटा के प्रदीप, नाहन के पंकज और नीतिन, लंबीकूद में राजगढ़ के अंकित, नाहन के पंकज, पांवटा के प्रदीप, ट्रिप्पल जंप में पांवटा के प्रदीप, नाहन के नीतिन व पंकज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन


उधर नाहन आईटीआई के प्रधानाचार्य सीके कौशिक ने बताया कि आईटीआई की 12वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का 8 दिसंबर को समापन होगा। इस मौके पर सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें