फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से निपटने के लिए हर पल रहें तैयार

विज्ञापन
snowfall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने जिला के सभी अधिकारियों को सर्दियों में बर्फबारी के दौरान होने वाले नुकसान से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी एवं श्रम शक्ति को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन को लेकर एक बैठक उपायुक्त सभागार में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, पुलिस, राष्ट्रीय उच्च मार्ग व आमजन से सर्दियों के समय में किसी भी आपदा के दौरान हर पल तैयार रहने को कहा।

उपायुक्त ने संभावित आपदा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को आपस में सहयोग देने का निर्देश भी दिया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की सारी जानकारी अपडेट रखने की भी हिदायत दी। साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि संभावित भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकानों पर राशन तथा मिट्टी के तेल का भंडारण अग्रिम तौर पर कर लें ताकि ऐसे क्षेत्रों में खाद्य वस्तुओं की कोई कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान सहायक आयुक्त एसएस राठौर, एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी,एसडीएम पांवटा एचएस राणा, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान, एसडीएम राजगढ़ एसडी नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें