फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 538 पोलिंग बूथों के लिए 88 सरकारी बसें बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में बुधवार से दर्जनों रूटों पर सवारियों को सरकारी बसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। 10 नवंबर की दोपहर तक जिला सिरमौर में यही व्यवस्था रहेगी। 11 नवंबर से सभी रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।


विधानसभा चुनाव को लेकर एचआरटीसी की 88 बसें बुक की गई हैं। हालांकि, बस अड्डा प्रबंधन का तर्क है कि जनपद सिरमौर में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए बुक की गई बसों के चलते सिर्फ 43 रूट ही प्रभावित होंगे लेकिन यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन



मंगलवार को भी कई रूटों पर सरकारी बस सेवा प्रभावित रही। इसके बाद भी तीन दिन तक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी होगी। लोगों को निजी बसों के साथ साथ टैक्सियों का सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि, लंबी दूरी व रात्रि बसों को सामान्य तौर पर चलाया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें चुनाव के लिए नियुक्त कर्मचारियों को एसडीएम कार्यालय से पोलिंग बूथ पर ले जाने के लिए मंगलवार को रवाना कर दी हैं।


एचआरटीसी नाहन डिपो की 124 में से 88 बसें चुनाव के लिए चलाई गई हैं। ये बसें जिला के 538 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को पहुंचाएगी। 6 नवंबर की शाम निगम की बसें राजगढ़, संगड़ाह, पांवटा साहिब व शिलाई के लिए भेजी गई थी। सात नवंबर को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित किए गए रूट पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

सभी पोलिंग पार्टियों को छोड़कर निगम की बसें देर रात तक निगम के सबसे नजदीक के बस अड्डे तक पहुंचेगी। आठ नवंबर को इन बसों को नजदीकी रूटों पर चलाया जाएगा। 9 नवंबर को ये बसें फिर उन्हीं पोलिंग पार्टियों को लेने के लिए रवाना होंगी, जिन्हें सात नवंबर को पोलिंग बूथों पर छोड़ा था।
विज्ञापन


मतदान पूरा होने के बाद निगम की बसें देर रात तक पोलिंग पार्टियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी। 10 नवंबर दोपहर तक ये बसें नाहन मुख्यालय पहुंचेगी। 10 नवंबर को दोपहर बाद चुनाव के कारण प्रभावित हुए सभी रूट फिर से बहाल होंगे।
उधर, बस अड्डा प्रभारी रमेश धीमान ने बताया कि चुनाव के लिए 88 बसें लगाई गई हैं। जिला सिरमौर में तीन-चार दिन 43 रूट प्रभावित होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें