फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह में भारी जाम से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
सिरमार में सीएम की जनसभा के समय लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की चुनावी जनसभा के दौरान भारी जाम लग गया। इससे वाहन चालकों समेत यात्रियों और राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संगड़ाह में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण हर समय जाम की स्थिति पैदा होती है। लेकिन, चुनावी जनसभा के दौरान संगड़ाह में दिनभर जाम लगता रहा। बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस कर्मियों की कमी के चलते भी जाम लगा। पुलिस के इक्का-दुक्का कर्मचारी ही जाम को बहाल करते नजर आए। संगड़ाह के काली मिट्टी स्थित बस स्टॉपेज पर पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। अक्सर यहां बेतरतीब ढंग से कई वाहन दिनभर पार्क रहते हैं। ऐसे में राहगीरों को भी कई बार भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इससे पूर्व गत 23 अक्तूबर को संगड़ाह में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से किए गए शक्तिप्रदर्शन के दौरान भी पुलिस बल की संख्या कम दिखी। लिहाजा, जाम की स्थिति बनी रही। संगड़ाह में 12 अक्तूबर को भी एसडीपीओ कार्यालय का उद्घाटन होने के बावजूद अब तक यहां ट्रांसफर हुए एचपीएस अधिकारी बलबीर जसवाल ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। डीएसपी मुख्यालय नाहन चुनाव के दौरान यहां कानून व्यवस्था देख रहे हैं। बहरहाल, शुक्रवार को चुनावी रैली के चलते बार-बार जाम की समस्या से स्थानीय लोगों और यात्रियों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें