फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में तीन पर्यवेक्षक तैनात, रहेगी कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद सिरमौर में तीन पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। यह पर्यवेक्षक चुनावी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सिरमौर में दो सामान्य पर्यवेक्षक और एक व्यय चुनाव पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर बीसी बड़ालिया ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक तरुणकांति देवनाथ (भारतीय प्रशासनिक अधिकारी) पच्छाद, नाहन और रेणुकाजी निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। देवनाथ नाहन के परिधि गृह के कमरा नंबर 208 में ठहरे हैं। देवनाथ से उनके फोन पर 08894534469 और लैंडलाइन नंबर 01702-224002 से संपर्क किया जा सकता है। देवनाथ से मिलने का समय शाम साढ़े सात बजे से 8.30 बजे तक है। वहीं, सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक एबी इब्राहिम (भारतीय प्रशासनिक अधिकारी) को पांवटा साहिब और शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किया गया है। इब्राहिम विश्राम गृह पांवटा साहिब के वीआईपी सेट नंबर-4 में ठहरे हैं। उनसे मोबाइल नंबर 09449225000-08894534468 और लैंड लाइन नंबर पर 1704-224546 संपर्क किया जा सकता है। इब्राहिम से मिलने का समय शाम 6 से 7 बजे है। उन्होंने बताया कि चुनाव व्यय पर्यवेक्षक सुखचैन सिंह (भारतीय राजस्व अधिकारी) नाहन को सिरमौर के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया गया है। सुखचैन सिंह परिधि गृह के सेट नंबर 304 में ठहरे हैं, जिनका मोबाइल नंबर 08894534496, 08146413633 और लैंडलाइन नंबर 01702-225003 है। इनसे मिलने का समय दिन में 11 से एक बजे तक है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि चुनाव संबंधी शिकायतें चुनाव पर्यवेक्षकों के नंबर पर की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त चुनाव पर्यवेक्षकों के मिलने के समय के अनुसार कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायतों के बारे में व्यक्तिगत तौर पर भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें