फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका में वाहनों के प्रवेश पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
धारचूला में फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रेणुका क्षेत्र में पुलिस निगरानी को बढ़ा दिया गया है। रेणुका में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों पर पुलिस कड़ी नजर रखने के साथ-साथ उनकी गहनता से जांच कर रही है। बाहर से रेणुका में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच पड़ताल करने के बाद ही वाहन को आगे जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन



चुनाव प्रक्रिया में जुटे अधिकारी पुलिस टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे हैं जिसमें शराब व नकदी की विशेष जांच की जा रही है। क्षेत्र से गुजरने वाले प्रत्येक वहन की हथियारों से लैस पुलिस कर्मी गहनता से जांच कर रहे हैं।


रेणुका थाने से पुलिस की ऐसी चार टीमें तैयार की गई हैं जो कि चुनाव में जुटे अधिकारियों के साथ रात्रि को विशेष रूप से नाके लगाकर रेणुका में प्रवेश कर रहे प्रत्येक निजी वाहन की पूरी तलाशी ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान 49 हजार रुपये से अधिक तक की राशि को ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। 49 हजार रुपये से अधिक की राशि पाए जाने पर जांच अधिकारी बिना कोई कारण जाने राशि को अपने कब्जे में ले सकता है। इसके साथ ही रात की तस्करी पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



रेणुका थाने के एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि रेणुका थाने से टीम तैयार करके विभिन्न अधिकारियों के साथ भेजी गई हैं जिससे की चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें