फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एथलीट हेमचंद को सात लाख रुपये देने पर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आभार कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

इटली में आयोजित स्नो बोर्डिंग गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। इटली में गत वर्ष आयोजित वर्ल्ड विंटर गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आस्था स्पेशल स्कूल नाहन के एथलीट हेमचंद को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से 7 लाख रुपये की नकद राशि दी गई है। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में बुधवार को इस सिलसिले में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आस्था स्पेशल स्कूल की ओर से स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयर पर्सन मल्लिका नड्डा का आभार जताया गया।

आशा स्पेशल स्कूल के सहायक को-ऑर्डिनेटर करम सिंह ने बताया कि इटली में आयोजित स्नो बोर्डिंग गेम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से नकद राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि आस्था स्पेशल स्कूल नाहन के एथलीट हेमचंद भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने स्नो बोर्डिंग गेम में सिल्वर मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से उन्हें लाख रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मान दिलवाने के लिए मुख्य रूप से स्पेशल भारत ओलंपिक की चेयरपर्सन मल्लिका नड्डा का आभार जताया।
विज्ञापन

एथलीट हेमचंद ने नकद राशि के लिए भारत सरकार और स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयरपर्सन मल्लिका नड्डा का आभार जताते हुए कहा कि वर्ल्ड विंटर गेम्स का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद अनुभव भरा समय रहा, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें