फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर कांग्रेस कमेटी की बैठक नाहन में आज

Tue, 09 Apr 2019 01:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

कांग्रेस भवन नाहन में 9 अप्रैल को सिरमौर कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक होगी। इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल मौजूद रहेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, विभागीय अधिकारियों समेत सभी यूथ ब्लॉक अध्यक्षों के पदाधिकारी भाग लेंगे। सोलंकी ने कहा कि एनएसयूआई, इंटक, लीगल सेल और सभी प्राथमिक संगठनों के पदाधिकारी भी बैठक में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिरमौर कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें