फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मोबाइल से करें मतदाता सूची में नाम दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए वोटर को इधर-उधर नहीं भटकना होगा। अपने मोबाइल पर ही वह राष्ट्रीय मतदाता सेवा की वेबसाइट पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करवा सकता है। पोर्टल पर नाम दर्ज कराते समय कुछ प्रमाण पत्रों की आवश्यकता पड़ेगी, जिन्हें अपलोड करने के बाद प्रक्रिया आसानी से संपन्न हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि युवा मोबाइल के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी डाट इन पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन पर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राशन कार्ड, बिजली, पानी, टेलीफोन बिल, गैस, बैंक अथवा डाकघर की पासबुक, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक प्रमाण पत्र के अतिरिक्त एक फोटोग्राफ और आयु प्रमाण पत्र की प्रति की आवश्यकता होगी। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सिरमौर जिले के महाविद्यालयों और आईटीआई के मतदाता साक्षरता क्लबों के नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए, जो प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने पहली जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जिन पात्र लोगों ने अभी तक किन्हीं कारणों से अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं करवाया है, वह अपना नाम मतदाता सूची में 19 अप्रैल तक अपने निकटतम बीएलओ या एसडीएम कार्यालय जाकर अवश्य पंजीकृत करवाएं। इसके लिए फॉर्म-6 निशुल्क उपलब्ध है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय की वोटर हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 1950 पर पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन बारे में सी-वीआईजीआईएल ऐप पर भी शिकायत कर सकते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन हरबख्श सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा के के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें